ऐतिहासिक बड़े इमामबाड़े की आसिफी मस्जिद में शुरू हुई जुम्मे की नमाज़
कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन और केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के गाइडलाइंसओं को देखते हुए 9 महीने बाद आज ऐतिहासिक बड़े इमामबाड़े की सैकड़ों साल पुरानी आसिफी मस्जिद लखनऊ में जुमे की नमाज शुरू की गई।
आज सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाकर सरकारी गाइडलाइंस के हिसाब से नमाज़ अदा की गई। इस नमाज़ को शुरू करने से पूर्व जहां हम लोग में गुलाब जल छिड़ककर कोई शुभ काम शुरू किया जाता है। वही इस वबा से बचाव के लिए सैनिटाइजर कराया गया। इस ऐतिहासिक इमामबाड़े की मस्जिद के इतिहास में एक पन्ना और जुड़ गया कि हिंदुस्तान की सभी मस्जिदों में जहां कई महीनों पहले से नमाज अदा की जाने लगी वही इस मस्जिद में सबसे आखरी में जुम्मा शुरू किया गया। जबकि शिया समुदाय की अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज़ कई माह पहले से अदा की जा रही है।