नई दिल्ली, 19 जनवरी 2026: विदेश मंत्री एस जयशंकर और जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोटेगी ने नई दिल्ली में 18वीं भारत-जापान रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने आर्थिक सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, और रक्षा सहयोग पर चर्चा की ।
वार्ता के बाद, जयशंकर ने कहा, “हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी उन्नति के पथ पर है और विश्व व्यवस्था को आकार देने और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को जोखिम-मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है”। मोटेगी ने भी भारत-जापान संबंधों को मजबूत बनाने के प्रति जापान की प्रतिबद्धता व्यक्त की
इस वार्ता में, दोनों देशों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्रिटिकल मिनरल्स, और रक्षा सहयोग पर सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया। साथ ही, भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा और तकनीकी नवाचार पर भी चर्चा की