लखनऊ, 11 फरवरी 2026: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बयानउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज पेश किया गया ₹9.12 लाख करोड़ का बजट 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सपनों को हकीकत में बदलने का एक ‘रोडमैप’ है।यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को चरितार्थ करते हुए यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। नया भारत का नया उत्तर प्रदेश अब निवेश और विकास का सबसे बड़ा केंद्र बनने को तैयार है।मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट समावेशी विकास और भविष्य की तकनीक के बीच बेहतरीन संतुलन स्थापित करता है।समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई!— स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश