भाजपा ने विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की
नई दिल्ली | शाबू ज़ैदी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पदाधिकारी अपने अनुभव, संगठनात्मक कौशल और समर्पण के माध्यम से पार्टी संगठन को और मजबूत करने में योगदान देंगे
