UP के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

0
Spread the love

लखनऊ 12 मई 2020 जेएनएन। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को 24 घंटे के भीतर दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। रविवार को उनके पेट में फिर से तकलीफ हो गई थी। सुधार न होने पर देर शाम उन्हें शहर के मेदांता अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह स्वास्थ्य में सुधार के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को फिर से लखनऊ के मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शनिवार को ही डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया था, लेकिन रविवार शाम को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई।

तीन दिन से अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह को शनिवार की सुबह ही अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। पेट में सूजन की शिकायत पर गुरुवार को उन्हें भर्ती कराया गया था। कोलोनोस्कोपी के बाद उन्हेंं आराम मिल गया था। शनिवार को छुट्टी मिलने के बाद वह घर चले गए थे, लेकिन रविवार शाम उनकी तबीयत फिर खराब होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेदांता के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनकी सेहत में सुधार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here