Home Blog Page 1261

पंजाब कांग्रेस में अंदर-अंदर चल रही है बाहरी बनाम टकसाली की जंग।

0

पंजाब कांग्रेस में कलह थमने के बदले विवाद के नए मोेर्चे खुल जाते हैं। पार्टी में अनुशासनहीनता का आलम यह कि एक नेता की बयानबाजी पर पार्टी नेतृत्‍व संज्ञान लेता है कि तब तक दूसरा बयान दे देता है। पूरी स्थि‍ति साफ संकेत दे रही है कि पंजाब कांग्रेस पर आलाकमान की पकड़ कमजोर हो चुकी है। कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले नेता अधिक ‘बेलगाम’ हो रहे हैं।

दरअसल कांग्रेस में अंदर ही अंदर बाहरी बनाम टकसाली नेताओं की जंग चल रही है। पार्टी में बाहरी बनाम टकसाली की यह आग अब राज्‍य के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के दामन तक पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार रहे गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मनप्रीत बादल के ऊपर अकालियों को फंड देकर खुश करने का गंभीर आरोप जड़ दिया है। यह पहला एसा मौका नहीं है जब कांग्रेस में अनुशासन की मर्यादा तार-तार नहीं हुई हो। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन के विरुद्ध मोर्चा खोला था तो कांग्रेस के ही मंत्रियों ने कैप्टन के खिलाफ।

प्रदेश शासन ने अब जिलों के थानों में दारोगाओं को भी थानाध्यक्ष बनाने का आदेश जारी किया।

0

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपना एक फैसला पलट दिया है। सरकार ने तय किया था कि प्रदेश के सभी थाना की कमान सिर्फ इंस्पेक्टर्स को ही सौंपी जाएगी। इतना ही नहीं एक इंस्पेक्टर क्राइम कंट्रोल और दूसरा इंस्पेक्टर थाना इंचार्ज की व्यवस्था के तहत काम हो रहा था। अब इसमें फेरबदल किया गया है।
प्रदेश शासन ने अब जिलों के थाना में दारोगाओं को भी थानाध्यक्ष बनाने का आदेश जारी किया है। पुलिस महकमे के इस आदेश के बाद से दारोगाओं को भी फिर से थाना की कमान संभालने का मौका मिलेगा। इस नए आदेश से दारोगा यानी सब-इंस्पेक्टर काफी खुश हैं। अभी तक सीनियर दारोगा भी सिर्फ चौकी इंचार्ज तक ही सीमित थे। अब सब सब इंस्पेक्टर को भी जिलों में ज्यादा थानेदारी मिलेगी। शासन ने पुराना नियम शिथिल करने जिलों के थाना में 50 प्रतिशत दारोगा को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का निर्देश जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट उप्र कावड़ यात्रा को लिया संज्ञान ,16 जुलाई को सुनवाई

0

सुप्रीमकोर्ट- उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की इजाजत मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को मामले में नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई 16 जुलाई को करेगा।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस फली नरीमन की बेंच ने मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है।

कल ही उत्तराखंड सरकार ने कोरोना आपदा को देखते हुए कावड़ यात्रा रद्द करने का फैसला लिया है। जबकि उत्तरप्रदेश सरकार कावड़ यात्रा इजाजत दे दी थी।

जयशंकर एससीओ बैठक में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर ताजिकिस्तान पहुंचे।

0

अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता पर कब्जा करने की कोशिशों के कारण लगातार बिगड़ते हालात की पृष्ठभूमि में भारत व अफगान के विदेश मंत्रियों के बीच मंगलवार को यहां अहम मुलाकात हुई। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगान समकक्ष मोहम्मद हनीफ अतमार से मिलकर युद्धग्रस्त देश की स्थिति पर चर्चा की। समझा जाता है अतमार ने जयशंकर को अफगानिस्तान में तालिबान की बढ़ती ताकत और भावी चुनौतियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी है। जयशंकर ने उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री अबुल अजीज कमीलोव से भी अलग से मुलाकात कर अफगान मसले पर चर्चा की।
जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद और अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की बैठकों में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को ही ताजिकिस्तान की राजधानी पहुंचे हैं।

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने शेर बहादुर देउबा, पांचवीं बार ली पीएम पद की शपथ।।

0

शेर बहादुर देउबा ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा मंगलवार को पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री बने। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संविधान के अनुच्छेद 76(5) के तहत उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। जिसके बाद अब देउबा ने शपथ भी ले ली है।
दरअसल, सोमवार को नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने देउबा को प्रधानमंत्री बनाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने के पी शर्मा ओली को हटाते हुए प्रधानमंत्री पद के लिए देउबा के दावे पर मुहर लगाई थी। राष्ट्रपति भंडारी के निजी सचिव बहेश राज अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप, राष्ट्रपति भंडारी ने देउबा को प्रधानमंत्री नामित किया है।

ईरान ने तलाक के बढ़ते मामलों और बच्चों की जन्मदर में कमी से निपटने के लिए शुरू किया हमदान एप।

0

तलाक के बढ़ते मामलों और बच्चों की जन्मदर में कमी से चिंतित ईरान ने विवाह के बंधन को मज़बूती प्रदान करने के लिए अपने देश में एक डेटिंग ऐप की शुरुआत की है।
इस ऐप को हमदान नाम दिया है। फ़ारसी ज़बान के इस शब्द का मतलब है साथी। इस ऐप को बनाने वाले इस्लामिक प्रोपेगेंडा ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े हुए हैं।
दावा किया गया है कि ये ऐप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के ज़रिए उन कुंवारे लोगों की जोड़ियों को मिलाएगा जो स्थायी विवाह और सिर्फ एक पत्नी चाहते हैं।
डेटिंग ऐप्स ईरान में लोकप्रिय हैं लेकिन अब केवल हमदान ऐप ही क़ानूनी रूप से मान्य होगा।

पीएम का वर्चुअल बात कर ओलंपिक खिलाड़ियों को संदेश

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से मंगलवार को वर्चुअल बात कर उनका उत्साह बढ़ाया। बैठक में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।
पीएम का खिलाड़ियों को संदेश
आप तोक्यो जाकर जब देश का परचम लहराएंगे तो उसे पूरी दुनिया देखेगी। आपको ये बात जरूर याद रखनी है कि जीतने का दबाव लेकर नहीं खेलना है। अपने दिलोदिमाग को बस एक बात कहिए कि मुझे अपना बेस्ट परफॉर्म करना है।
मोदी ने पहले तीरंदाज दीपिका कुमारी को वर्ल्ड नंबर वन बनने पर बधाई दी। और साथ ही कहा कि आपसे उम्मीदें ज्यादा है। इस पर दीपिका ने कहा कि वह ओलिपिंक में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। पीएम ने जब दीपिका से पूछा कि मैंने सुना है कि आप पहले आम तोड़ने के लिए निशाना लगाती थीं, इसपर इस स्टार तीरंदाज ने कहा कि उन्हें आम बहुत प्रिय थे इसलिए वह ऐसा करती थीं।
ट्रैक एंड फील्ड के एथलीट से तीरंदाज बने प्रवीण जाधव का भी मोदी ने हौसला बढ़ाया। जाधव बेहद गरीब परिवार से आते हैं। पिता दिहाड़ी मजदूर थे, उन्हें भी ये दिन न देखना पड़े इसलिए प्रवीण ने खेल का रास्ता चुना। पीएम ने प्रवीण के माता-पिता के संघर्षों को प्रणाम किया।

केजीएमयू ने किया सफल लिवर ट्रांसप्लांट

0

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने राजधानी यहियागंज निवासी 43 वर्षीय मरीज का सफल लीवर प्रत्यारोपण कर दिया है ।

मरीज को 2 हफ्ते बाद छुट्टी भी दे दी ।इस ऑपरेशन में 40 डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने मिलकर करीब 10 घंटे तक ऑपरेशन कर 11वां सफल लिवर प्रत्यारोपण किया ।
इस मौके पर केजीएमयू कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी में डॉक्टरों की टीम की सराहना एवं बधाई दी है ।
प्रोफेसर डॉक्टर अभिजीत चंद ने बताया कि लखनऊ निवासी मरीज गंभीर पीलियाऔर रक्तस्राव के साथ हाई स्टेज के लिवर सिरोसिस से पीड़ित था। उनके पेट से रोजाना करीब 4 से6 लीटर तरल पदार्थ निकलता था। मरीज में संक्रमित व कमजोरी भी अधिक थी ऑपरेशन करना इसलिए बड़ी चुनौती थी ।आर्थिक तंगी होने की वजह से मरीज ऑपरेशन प्राइवेट अस्पताल में नहीं करा पा रहा था ।जिसको मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने सफलता पूर्वक कर दिखाया

आज़म ख़ान व उनके पुत्र को अस्पताल से छुट्टी ,भेजे गए जिला कारागार

0

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आजम खान को कल स्वस्थ होने पर मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
डॉक्टरों के मुताबिक आजम खान उनके पुत्र पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

डिस्चार्ज के बाद दोनों को सीतापुर जिला कारागार भेज दिया गया।

राम मंदिर केस जिताया, लेकिन उसके बाद पीएम मोदी ने सारा काम अपने हाथ में ले लिया। सुब्रमण्यम स्वामी

0

राममंदिर मामले पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि ये केस उन्होंने जिताया, लेकिन उसके बाद पीएम मोदी ने सारा काम अपने हाथ में ले लिया। यहां तक कि उन्हें शिलान्यास में आने तक नहीं दिया गया। सांसद ने कहा कि वो 15 सितंबर 2018 के बाद से अयोध्या नहीं गए हैं। मंदिर बन जाएगा तो जरूर जाएंगे।
अयोध्या में हुए जमीन घोटाले पर स्वामी का कहना था कि जिस चंपत राय का नाम इसमें जोड़ा जा रहा है वो साधू आदमी है। वो अपना सब कुछ छोड़कर इस मुहिम के साथ जुड़ा है। उन्हें नहीं लगता कि ये शख्स किसी घोटाले में शामिल हो सकता है। हालांकि, उनका ये भी कहना था कि पीएम मोदी को सारा मामला देखना चाहिए। वो राम मंदिर से जुड़े सारे मामलों पर खुद नजर रखे हैं।
ईटीवी भारत से बातचीत में सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीन पर सरकार के एक्शन से वे खुश नहीं है। मोदी सरकार ने चीन को भारतीय सीमा के अंदर क्यों आने दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक पीएम मोदी ने अमेरिका के दबाव में की. सुब्रमण्यम स्वामी से बातचीत की।