Home Blog Page 1260

कानपुर हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गहरा दुख व्यक्त किया

0

लखनऊ 08 मई 2021

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित हाइवे पर मिनी बस व विक्रम में हुई भिड़ंत में 16 लोगो की दर्दनाक मौत पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ कांग्रेस खड़ी है,उन्हें हर सम्भव सहयोग का प्रयास किया जाएगा।मार्ग दुर्घटना में मृतको के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व घायलों के उचित उपचार के साथ 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा की असमय दुःखद मौतें किसी भी परिवार के लिये असहनीय होता है,परिवार टूट और बिखर जाते है।ऐसी परिस्थितियों में मानवीय संवेदना के साथ सरकार को मृतको के परिजनों व घायलों की भरपूर मदद करनी चाहिये ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कानपुर के सचेंडी इलाके की मार्ग दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मृतको के परिजनों को भरपूर सहायता के साथ उनके बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार को लेनी चाहिये।

जहरीली शराब कारोबार पर सरकार द्वारा अंकुश न लगा पाने पर कांग्रेस का राज्य व्यापी धरना सम्पन्न, आबकारी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

0

लखनऊ 09 मई 2021
राज्य में जहरीली शराब के अवैध कारोबार और उसके सेवन से लगातार हो रही मौतों पर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा कार्यवाही में ढिलाई बरतते हुये उन्हें अवैध जहरीली शराब के  कारोबार को संरक्षण देने की नीति व जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के बाद कांग्रेस ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर जनपद मुख्यालयों पर धरना देकर  जहरीली शराब के सेवन से  उजड़े परिवारों को आर्थिक सहायता देने व शराब माफियाओं व दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में भी धरना दिया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राज्य में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में अवैध जहरीली शराब कारोबारियो का सिंडिकेट दिन प्रतिदिन मजबूत हुआ है जिसके चलते जहरीली शराब के सेवन से अब तक 500 से अधिक मानव जाने गयीं हैं, परिवार उजड़ गए हैं लेकिन शराब माफिया व्यवस्था के संरक्षण में बेखौफ होकर जहरीली शराब कारोबार में लगे हुए है, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ की घटना के बाद अलीगढ़ में जिस तरह 106 से अधिक मानव जाने गयी उससे साबित होता है कि सरकार शराब माफियाओं पर नकेल कसने में नाकाम हुई है अथवा उसे व्यवस्था का पूरा संरक्षण प्राप्त है। इतनी मौतों की जिम्मेदारी लेते हुए आबकारी मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
उन्होंने जहरीली अवैध शराब के सेवन से 500 मौतों के लिये राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए उजड़े परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने व अवैध जहरीली शराब कारोबारियों सहित आबकारी विभाग व सत्ता के उच्चपदों पर पदस्थ होकर इंसानी जानों से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग के बढ़ते राजस्व से प्रसन्न मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग को मनमानी करने की छूट दे दी है जिस कारण प्रदेश में सरकारी कमीशनखोरी के चलते लगभग दस हजार करोड़ रुपये के अवैध जहरीली शराब का कारोबार फल-फूल रहा है उन्होंने कहा कि यदि सरकार का इसे संरक्षण नही है तो इतनी मौतों के बाद भी अंकुश क्यों नही लग पा रहा है? यह सवाल प्रदेश मुख्यमंत्री जी से पूछ रहा है और उन्हें सरकार के मुखिया के रूप में आगे आकर जवाब देना चाहिये।
उन्होंने मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि इसके लिये जिम्मेदार कौन है? उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहरीली शराब निर्माताओं व विक्रेताओं के सिंडिकेट को पूरा संरक्षण प्राप्त है, क्योंकि हर घटना के बाद कार्यवाही की बड़ी-बड़ी बातें करने के बाद भी सब पूर्व की भांति हो जाता है। क्योंकि मुख्यमंत्री या आबकारी मंत्री कभी भी इनपर इस तरह की कार्यवाही नही करते कि उनके हौंसले पस्त हो बल्कि दिखावे की कार्यवाही की जाती है, लेकिन एक दुखद घटना के बाद दूसरी घटना होने में देर नही लगती इसका मतलब साफ है कि शराब माफियाओं को सत्ता का साथ है छोटी मछलियों या उनके इक्का-दुक्का लोगो पर कार्यवाही का नाटक किया जाता है और उसके बाद यही जहरीली शराब के सौदागर बेखोफ होकर पुनः अपना काम करते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार से पूछते हुए कहा कि कौन बताएगा की उसके शासन में हर तरफ जहरीली शराब कैसे बिक रही है, अब तक 500 से अधिक परिवार उजड़ चुके है। उजड़े परिवारों के हिस्से में दर्द व अंधकारमय भविष्य सामने है उसके बाद भी सरकार कार्यवाही करने में देरी करने के साथ साथ उजड़े परिवारों को आर्थिक मदद करने को आगे नही आती यह सरकार और उसका आबकारी विभाग, स्थानीय पुलिस की शराब के सौदागरों के साथ बने नेक्सस का ही परिणाम है कि जहरीली शराब से हो रही मौतों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा। उन्होंने कहा कि सत्ता व्यवस्था यदि शराब सौदागरों के साथ नही है तो विभाग के मंत्री से जवाब तलब क्यों नही करते मुख्यमंत्री? उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया आबकारी विभाग और पुलिस विभाग से मिलकर अन्य प्रान्तों से अवैध शराब की तस्करी कर करीब 10 हजार करोड़ के अवैध कारोबार को संचालित करके खुलकर मौत बांट रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू  ने कहा कि सरकार के संरक्षणवादी लचर रवैये के कारण जहरीली शराब से मौतों के मामले पर पहले लीपापोती की जाती है और फिर जांच के नाम पर शराब माफियाओं को बचाने का काम किया जाता है, जिसके चलते अवैध व जहरीली शराब का कारोबार प्रदेश में लोगों की लगातार जिंदगी लील रहा है। उन्होंने अलीगढ़ सहित अन्य जनपदों में जहरीली शराब के कारोबार और उसमें संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए उजड़े परिवारों की आर्थिक सहायता के साथ प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
पूर्व राज्यसभा सदस्य व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी डाॅ0 पी.एल. पुनिया ने  कहा कि 10 हजार करोड़ के अवैध व्यवसाय का संचालन कर योगीराज में जहरीली शराब से मौत बांटी गयी है, उन्होंने कहा कि सरकार ने आबकारी अधिनियम 1910 में संशोधन किया, तो वहीं हाईकोर्ट भी 12 अप्रैल 2017 को ही प्रदेश में जहरीली शराब के कारोबार को रोकने के लिए इसकी बिक्री करने वालों के विरूद्ध आजीवन कारावास, गैंगेस्टर व मृत्यु दण्ड जैसे सख्त दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आदेश दे चुका है, लेकिन फिर भी जहरीली शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण देने की स्थित स्प्ष्ट रूप से बनी हुई है। जिसके चलते दूरदराज जिलों के ग्रामीण इलाकों की छोड़िए सरकार की नाक के नीचे राजधानी लखनऊ व उससे आसपास के जनपदों में भी योगी सरकार जहरीली शराब के व्यवसाय से हुई मौतों को रोकने में नाकाम रही है।
धरने में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री श्याम किशोर शुक्ला, संगठन सचिव श्री अनिल यादव, प्रदेश महासचिव श्री शिव पाण्डेय, पिछड़ावर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री अशोक सिंह, श्री जावेद अहमद, सुधांशु बाजपेयी, श्रीमती रफत फातिमा, कंाग्रेस सूचना का अधिक विभाग के प्रदेश चेयरमैन श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, उ0प्र0 कंाग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (मध्य जोन) के चेयरमैन श्री शैलेन्द्र तिवारी, लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री दिलप्रीत सिंह एवं श्री अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’, प्रदेश सचिव श्री राहुल राजभर, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष श्री नितिन मिश्रा, श्री के0के0 शुक्ला, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री इमरान सैयद, श्री राजेन्द्र पाण्डेय, उ0प्र0 कंाग्रेस अनु0 जाति विभाग के प्रवक्ता श्री सुशील बाल्मीकि, डाॅं0 शहजाद आलम, श्री सलमान कादिर आदि मौजूद रहे।

ईरान: संदिग्ध परमाणु स्थलों पर मिले यूरेनियम लेकिन नहीं मिले जवाब

0

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने इस बात पर चिंता जताई है कि ईरान ने उन तीन जगहों पर यूरेनियम मिलने के बाद पूछे गए सवाल के अब तक जवाब नहीं दिए हैं जिनके बारे में उसने पहले से नियामक संस्था को कोई जानकारी नहीं दी थी.
आईएईए प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के सदस्य देशों को बताया कि उन तीन जगहों के निरीक्षण के दौरान परमाणु पदार्थ या हानिकारक उपकरण पाए गए थे.
उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान इस बारे में बिना देरी किए, जितनी जल्दी हो सके जवाब दे. उन्होंने कहा, “इस मामले में अगर ईरान आगे नहीं बढ़ता तो यह ‘उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण प्रकृति का है,’ इस पर आश्वासन को पाने में एजेंसी के सामर्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा.”
उधर ईरान ने ज़ोर देकर कहा कि वो सहयोग कर रहा है.
माना जा रहा है कि इन तीन जगहों पर ईरान के परमाणु समझौते में हस्ताक्षर से बहुत पहले 2000 के दशक के शुरुआती वर्षों में परमाणु संबंधी गतिविधियाँ हुई थीं.

मां वैष्णो देवी मंदिर में गुफा से १०० मीटर की दुरी पर लगी भीषण आग

0

जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भीषण आग लग गई है। मंदिर परिसर में स्थित कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक यह आग लगी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब तक किसी के इस घटना में हताहत होने की खबर नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग की लपटें भैरो घाटी तक दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मिल रही जानकारी के मुताबि, भवन या गर्भगृह से सटे एक कैश काउंटिंग रूम के अंदर आग लगी गै। इमारत को काफी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के बाद के दृश्यों से पता चला कि यह लगभग पूरी तरह से जल चुका था। आग शाम करीब 4.15 बजे लगी और शाम 5 बजे तक इस पर काबू पा लिया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा कि शुरुआती अलार्म वहां तैनात सीआरपीएफ कर्मियों ने बजाया था।

आगरा में सामने आई हैरान कर देने वाली घटना में 22 लोगो की मौत के लिये सरकार जिम्मेदार-प्रियंका गांधी वाड्रा’

0

लखनऊ 08 जून 2021

आगरा में सामने आई हैरान कर देने वाली घटना में कोरोना संक्रमित 22 लोगो की दुःखद मौत के लिये कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख व्यक्त करते हुए राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार व प्रधानमंत्री पर बरसते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार यही कहती रही कि उत्तर प्रदेश में आक्सीजन की कोई कमी नही है फिर आगरा के एक निजी चिकित्सालय में आक्सीजन की कमी के बाद मॉकड्रिल की स्थिति क्यों और कैसे आयी जिससे 22 लोगो की असमय दुःखद मौतें हो गयी। उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि लगातार झूठ को सच बताने व कोरोना की दूसरी लहर की विकरालता के संकटकाल मे ठोस रणनीति के बिना किये थोथे दावों के कारण गम्भीर संकट खड़ा हुआ। जिसके लिये पूरी तरह सरकार दोषी है।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि 26 अप्रैल को आगरा के निजी चिकित्सालय में जिस तरह आक्सीजन की कमी के बाद संचालको द्वारा मॉकड्रिल किया गए और उस कारण मौतें हुई उसके लिये पूरी तरह सरकार की लचर रणनीति व लापरवाही है, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आक्सीजन की कमी स्वीकार करने को कभी तैयार नही हुए, बिना ऑक्सीजन की व्यवस्था के निजी चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किये गए आखिर संवेदनहीन सरकार घटना को दबाए रखती लेकिन घटना जिस तरह प्रकाश में आयी है उससे सरकार की लापरवाही का जीवंत प्रमाण सबके समक्ष आया कि सरकार को मानव जीवन की रक्षा की तनिक भी चिंता नही है।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगरा में ऑक्सीजन के कमी से हुई मौतों के लिये प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह वही दो लोग है जो कोरोना की दूसरी लहर की गम्भीरता से मुह मोड़कर लोगो को उनके हाल पर छोड़कर संवेदनहीनता का व्यवहार करते चले आ रहे है, उन्होंने प्रधानमंत्री के द्वारा दिये गए

लगातार बयान की आक्सीजन की देश मे कोई कमी नही है प्रश्न करते हुए पूछा कि आक्सीजन की कमी नही थी तो आगरा में ऑक्सीजन की कमी के चलते असमय मौतें कैसे हो गयी? उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रश्न करते हुए कहा कि वह बताये की उनके राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते अव्यवस्थाओं का बोलबाला क्यों रहा? आपकी सरकार क्या कर रही थी जबकि आप तो बार बार बता रहे थे कि आक्सीजन की कमी सिर्फ सरकार को बदनाम करने के लिये फैलाई गयीं अफवाह मात्र है, अगर अफवाह थी तो अब आपका सच निजी अस्पताल के संचालक का वायरल आडियो बता रहा है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मॉकड्रिल करने की मजबूरी में 22 लोगो की जान चली गयी।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में आक्सीजन, मानवता व संवेदनशीलता नही है, उसने लोगो के जीवन से खिलवाड़ कर संविधान के कर्तव्य व नैतिक दायित्वों की पूरी तरह अनदेखी कर मानव जीवन की रक्षा नहीं की उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जॉच के साथ मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए कहा आगरा की घटना के लिये केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने आगरा की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बताये की उनके राज में ऑक्सीजन की कमी पर सवाल उठाने पर वह सवाल करने वालो को धमकी भरी चेतावनी देते हुए कहते थे कि ऑक्सीजन की कमी बताने वालो पर सख्त कार्यवाही कर सम्पत्ति जब्त की जाएगी वह अब बताये की आगरा के निजी चिकित्सालय में ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई मौतें सरकार की जानबूझकर की गयी लापरवाही थी या नही, उत्तर प्रदेश आज जानना और जवाब चाहता है की यह मौतें कैसे हुई, उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से कहा की आगरा की दुःखद घटना पर वह मौन क्यों है? वह अपनी जवाबदेही से क्यों बचना चाहते है लेकिन प्रदेशवासियो को पूछने का अधिकार है सरकार को जवाब देना ही होगा। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में जहां लोग ऑक्सीजन और अन्य जरूरी दवाओं के लिए जद्दोजहद कर रहे थे वहीं मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना पर व्यवस्था का मौन साबित करता है कि उत्तर प्रदेश सरकार में कोरोना संक्रमण से लड़ने की इच्छाशक्ति नही है। यही वह कारण है कि बिना ऑक्सीजन के मौतें हुई जिनके आंकड़े छिपाए गए उन्होंने सरकार से पूरी घटना की हाइकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सरकार ने संकट में प्रदेशवासियो का हाथ छोड़कर राजधर्म व जनादेश का अपमान किया है जिसे माफ नही किया जा सकता।

 

बासमती पर भिड़े भारत और पाकिस्तान, कहा- ये हम पर परमाणु बम गिराने जैसा

0

भारत-पाकिस्तान में बासमती चावल के बिना पुलाव अथवा बिरयानी की कल्पना भी मुश्किल है. लेकिन अब तक अपनी सरहदों पर लड़ने वाले दो देशों के बीच बासमती पर खींचतान शुरू हो गई है. भारत ने बासमती के विशेष ट्रेडमार्क के लिए यूरोपीय यूनियन में अप्लाई किया है. इससे भारत को बासमती के टाइटल का मालिकाना हक मिल जाएगा. लेकिन पाकिस्तान ने भारत के इस कदम पर विरोध जताया है.
पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर के दक्षिण में अल-बरकत राइस मिल्स के सह-मालिक गुलाम मुर्तजा ने कहा, “यह हम पर परमाणु बम गिराने जैसा है.” पाकिस्तान ने यूरोपीय कमीशन में भारत के प्रोटेक्टेड ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (पीजीआई) हासिल करने के भारत के कदम का विरोध किया. मुर्तजा ने कहा, “(भारत) ने वहां यह सब उपद्रव किया है ताकि वो किसी तरह हमारे बाजारों में से एक को हड़प सके.” मुर्तजा के खेत भारतीय सीमा से मुश्किल से पांच किलोमीटर दूर हैं. उन्होंने कहा कि इससे हमारा पूरा चावल उद्योग प्रभावित हुआ है.

UNGA को मिला नया अध्यक्ष, मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने जीता चुनाव

0

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया और उन्हें 143 मत मिले जबकि 191 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। शाहिद सितंबर में शुरू होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र की अध्यक्षता करेंगे। 193 सदस्यीय महासभा ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया। चुनाव में शाहिद के साथ ही अफगानिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री डॉ जलमई रसूल भी उम्मीदवार थे और उन्हें 48 मत मिले।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट कर शाहिद को उनकी जीत पर बधाई दी। महासभा के अध्यक्ष पद के लिए हर साल गुप्त मतदान के जरिए चुनाव किया जाता है और जीत के लिए साधारण बहुमत की आवश्यकता होती है। शाहिद तुर्की के राजनयिक वोल्कान बोज़किर का स्थान लेंगे जो संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष थे।

महात्मा गांधी की पड़पोती को 60 लाख रैंड की धोखाधड़ी और जालसाजी के जुर्म में सात वर्ष की कैद की सजा

0

दक्षिण अफ्रीका में डरबन की एक अदालत ने महात्मा गांधी की पड़पोती को 60 लाख रैंड की धोखाधड़ी और जालसाजी के जुर्म में सात वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।
आशीष लता रामगोबिन (56) को सोमवार को अदालत ने यह सजा सुनाई। उन पर उद्योगपति एसआर महाराज के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप था। महाराज ने उन्हें कथित रूप से भारत से एक ऐसी खेप के आयात और सीमाशुल्क कर के समाशोधन के लिए 62 लाख रैंड दिये थे जिसका कोई अस्तित्व नहीं था। इसमें उन्हें लाभ का एक हिस्सा देने का वादा किया गया था। लता रामगोबिन जानी मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता इला गांधी और दिवंगत मेवा रामगोबिंद की संतान हैं।

आप सांसद संजय सिंह का उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला

0

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अमर दुबे की माँ को 6 महीने से जेल में रखा गया।
हिरू दुबे की माँ शांति दुबे को भी जेल में रखा गया। विकास दुबे के घर की काम करने वाली रेखा अगिनहोत्री व उसकी बच्ची ढाई वर्ष का बच्चा जेल में है।
रेखा के बेटे को तो पारिवारिक के पास भेज दिया लेकिन दुध मुहे के साथ रेखा को क्यो जेल में रखा गया, कोई जवाब देने को तैयार नही।
यूपी में आदित्यनाथ की सरकार ने जुल्म नफरत की इंतहा पार कर दी है।
बिकरु कांड जिसके बाद कई एनकाउंटर किये गए।
अमर दुबे का भी एनकाउंटर किया गया, उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया, मामला तूल पकड़ा तो तत्कालीन एसपी ने कहा था कि खुशी दुबे निर्दोष है।
खुशी दुबे दस महीने से जेल में दो बार बीमार हुई।
खुसी दुबे पर हत्या सहित 17 मामले दर्ज किए गए जबकि कोई दोष नही है।
चारो महिलाओं का क्या दोष है, दस महीने से जेल में रखा है, यूपी में कानून का राज नही बचा है।
राज्यपाल को संजय सिंह ने लिखा पत्र की आप इन महिलाओं और उनके बच्चा जिसको जेल में रखा गया है उसको रिहा कराइये।
यूपी में लोकतंत्र बचाने के लिए जो करना पड़ा हम करेगे संजय सिंह।
योगी आदित्यनाथ जी बताए अब आप मुकदमे लिखने में एक्सपर्ट है लिखे मेरे खिलाफ सूर्य प्रताप शाही पर हम झेल लेंगें लेकिन उस ढाई वर्ष का बच्चा का क्या दोष।
जब वो बड़ा होगा तो क्या सोचेगा की किस जुर्म में मुझको जेल में रखा गया।
दस महीने पहले खुशी दुबे को रिहा किये जाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी अब तक नही हुई पूरी।
जो एफआईआर हुई उसमें इन चारों महिलाओं का नाम नही है फिर भी क्यो जेल में रखा जा रहा है।
वैक्सीन को लेकर सबसे ज्यादा राजनीति की है तो पीएम मोदी ने व बीजेपी ने की।
भारत वैक्सिनेशन में सबसे पीछे है साढ़े तीन प्रतिशत ही लग पाई है।
पीएम ने कल कहा था कि फ्री में लगेगी जिसका बजट सत्र में ही किया गया था।
देश की सर्वोचल न्यालय ने जब जवाब मांगा तब पीएम प्रकट हुए।
वैक्सिनेशन पर पैसे ले रही थी सरकार।
कोर्ट ने जब चोरी पकड़ी तब बोल रहे है कि फ्री लगेगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कहा था कि फ्री वैक्सिनेशन हो।
कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद लोगो को फ्री वैक्सिनेशन मिल पाया है।

भाषा पर भेदभाव बंद करो’, नर्सों को ड्यूटी के दौरान मलयालम न बोलने के आदेश पर भड़के राहुल गांधी

0

दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल ने शनिवार को एक सर्कुलर जारी करके अपने नर्सिंग स्टाफ को काम के दौरान मलयालम भाषा का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि ज्यादातर मरीज और सहकर्मी इस भाषा को नहीं जानते हैं, जिस कारण बहुत असुविधा होती है। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भाषा पर भेदभाव करने का ही आरोप लगा दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “किसी भी अन्य भारतीय भाषा की तरह ही मलयालम भी भारतीय भाषा है. भाषा पर भेदभाव बंद करो!”
दरअसल, दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों में से एक गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की तरफ से शनिवार को जारी किए गए सर्कुलर में नर्सों से कहा गया है कि वे बातचीत के लिए केवल हिंदी और अंग्रेजी का इस्तेमाल करें या ‘गंभीर कार्रवाई’ का सामना करने के लिए तैयार रहें. इसे लेकर कई और कांग्रेस नेताओं ने भी इस आदेश की निंदा की और भाषा पर भेदभाव करने के आरोप लगाए.