समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर मुख्यमंत्री जी के दावे हवा हवाई है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार में दबंगों और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। वह जब चाहे तब हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म आदि घटनाओं को अंजाम दे रहे है। भाजपा नेता और उनके गुर्गे, सगे सम्बंधियों की अराजकता जारी है। मुख्यमंत्री जी बताएं कि प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है वे संगठित है या असंगठित है? अपराधी बेखौफ हैं और प्रशासनतंत्र उनके आगे नतमस्तक है। निर्दोष मारे जा रहे हैं। फर्जी मुकदमें लगाकर विपक्षियों को जेल भेजा रहा है। आम जनता पर अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है। भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस झूठा है। लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक महिला के साथ धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। खुद भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में चोरो ने लाखों का माल चोरी कर ले गए। ऑटो पर बैठी महिला ने दरोगा की चेन उड़ा दी।
श्री यादव ने कहा कि कानपुर में भाजपा नेताओं की मार से दवा व्यवसायी भाटिया की आंख को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस देखती रही। भाजपाई दबंगों को रोकने की हिम्मत नहीं हुई। कहीं भाजपाई किसानों की जमीनें धोखे से छीन रहे हैं और कहीं व्यापारियों से रंगदारी वसूल रहे हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा दिखावे के लिए ‘बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओं, अभियान चलाती है जबकि भाजपा राज में महिलाओं, बच्चियों के साथ सर्वाधिक अपराध की घटनाएं हुई है। सŸाा के अहंकार में भाजपाई दबंगई कर रहे हैं। सीतापुर में भाजपा सरकार के मंत्री के गुंडे बेटो ने 2 बहनों की सरेआम पिटाई की है जिसके दृश्य सामने आए हैं। इन्हीं विधायक के कर्मचारी ने एक गरीब चाटवाले पर मोटरसाइकिल चढ़ा दी थी।
जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में खेत पर चारा लेने गई बालिका के साथ प्रधान के भतीजे ने दुष्कर्म किया तो पुलिस मामला दर्ज करने में टाल मटोल कर रही है। उरई में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म हुआ।
मुख्यमंत्री जी का बुल्डोजर गरीब के घर जाता है, दबंगों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर क्यों नहीं पहुंच पाता है? अपने पार्टी के उदंड लोगों पर कार्रवाई करने में भाजपा सरकार की सांस फूलने लगती है। यह सरकार अपराधियों, माफियाओं की संरक्षक बन गयी है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार से सभी परेशान है। महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। जनता यह सब देखकर चुपचाप नहीं रहेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को हटाकर इस सबका जवाब देगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस झूठा है :अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री ने किया मिशन शक्ति के तहत बस का शुभारंभ जिसकी चालक और कंडक्टर महिला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र में महाअष्टमी के पावन अवसर पर आज जनपद अयोध्या से Mission Shakti 4.0 के अंतर्गत ‘मिशन महिला सारथी’ का शुभारंभ एवं 51 साधारण बीएस-VI बसों को फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन UPSRTC की बसों में चालक और परिचालक, दोनों ही महिलाएं होंगी। यह महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
खनन कार्य में संलग्न वाहनों में किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न हो:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा खनन कार्य में संलग्न वाहनों में किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न हो। यह नियम विरुद्ध है, जो दुर्घटनाओं का कारक भी बनता है।
बालू, मौरंग, गिट्टी जैसे उपखनिजों का आम आदमी से सीधा जुड़ाव है। इनकी कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो। कालाबाजारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए:
प्रियंका गांधी ने राजस्थान में सभा को संबोधित किया
जयपुर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा राजस्थान के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री जी ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित करने का वादा किया था। उसके बाद से राज्य सरकार बार-बार प्रस्ताव भेजती रही, श्री अशोक गहलोत ने उन्हें दर्जन भर पत्र लिखे, लेकिन केंद्र सरकार राजस्थान वासियों की परेशानी को नजरअंदाज करती रही। इस वादाखिलाफी को लेकर राजस्थान की जनता में आक्रोश है।
आज दौसा जिले के सिकराय से प्रदेश की जनता को संबोधित कर उनका स्नेह और आशीर्वाद मागूँगी।
सिमी फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा की चचेरी बहन हैं।
सिमी गरेवाल का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता ब्रिगेडियर जे.एस. गरेवाल भारतीय सेना में कार्यरत थे। सिमी फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। सिमी की मां दर्शी और पामेला के पिता मोहिंदर सिंह भाई-बहन थे। सिमी इंग्लैंड में पली बढ़ीं और अपनी बहन अमृता के साथ न्यूलैंड हाउस स्कूल में पढ़ीं।
अपने अंग्रेजी प्रवाह के कारण, वह महज 15 साल की उम्र में अंग्रेजी भाषा की फिल्म “टार्ज़न गोज़ टू इंडिया” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने में सक्षम हुईं। उनके प्रभावशाली प्रदर्शन ने 60 और 70 के दशक के दौरान कई फिल्म अवसरों के द्वार खोल दिए। उन्होंने भारतीय सिनेमा में मेहबूब खान, राज कपूर, सत्यजीत रे, मृणाल सेन और राज खोसला जैसे उल्लेखनीय निर्देशकों के साथ काम किया। सिमी ने 70 के दशक के मध्य में विवादास्पद अंग्रेजी फिल्म “सिद्धार्थ” और प्रतिष्ठित “कभी-कभी” में अभिनय किया।
80 के दशक की शुरुआत में, उन्होंने लेखन और निर्देशन की ओर रुख किया और अपनी प्रोडक्शन कंपनी, सिगा आर्ट्स इंटरनेशनल की स्थापना की। उन्होंने टीवी श्रृंखला, वृत्तचित्र और एक हिंदी फीचर फिल्म का निर्देशन किया। सिमी अपने टॉक शो, “रेंडेज़वस विद सिमी गरेवाल” के लिए प्रसिद्ध हैं, जहाँ उन्हें “द लेडी इन व्हाइट” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने “इंडियाज़ मोस्ट डिज़ायरेबल” की भी मेजबानी की और अपनी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। सिमी गरेवाल के बहुमुखी करियर ने भारतीय मनोरंजन पर एक स्थायी प्रभाव डाला है।
सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के अनुरूप उत्तर प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है :योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ L ने आज जनपद अलीगढ़ में ₹497 करोड़ की 208 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल मार्गदर्शन में हर पात्र परिवार को फ्री में रसोई गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा कवर, राशन आदि जैसी सुविधाओं का लाभ विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त हो रहा है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के अनुरूप उत्तर प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान भारत योजना’ के क्रियान्वयन, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों की स्थिति और डेंगू की रोकथाम के लिए हो रहे प्रयासों की समीक्षा की
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘आयुष्मान भारत योजना’ के क्रियान्वयन, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों की स्थिति और डेंगू की रोकथाम के लिए हो रहे प्रयासों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में डेंगू के मामलों में वृद्धि देखी गई है। इसके दृष्टिगत, अस्पतालों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई जाए। गांव हो या कि शहर, कहीं भी एक भी संक्रमित मरीज इलाज के अभाव में परेशान न हो। सभी सरकारी व निजी अस्पतालों/मेडिकल कॉलेजों में नए रोगियों की नियमित रिपोर्टिंग जरूर हो। सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी हॉटस्पॉट की स्थिति न बनने पाए।
ज़ुल्म करनेवाले याद रखें नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ एक अदालत अवाम की भी होती है :अखिलेश यादव
लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर पूर्व मंत्री आज़म खान और उनके परिवार को निशाना बनाक समाज के एक पूरे हिस्से को डराने का जो खेल खेला जा रहा है, जनता वो देख भी रही है और समझ भी रही है। कुछ स्वार्थी लोग नहीं चाहते हैं कि शिक्षा-तालीम को बढ़ावा देनेवाले लोग समाज में सक्रिय रहें। इस सियासी साज़िश के ख़िलाफ़ इंसाफ़ के कई दरवाज़े खुले हैं।
ज़ुल्म करनेवाले याद रखें… नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ एक अदालत अवाम की भी होती है।