नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देशभर में 170 जिले हॉटस्पॉट घोषित किए जाएंगे और नॉन-हॉटस्पॉट जिले 207 हैं। महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 117 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से मुंबई में 66 और 44 पुणे में हैं। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार(15 अप्रैल) सुबह 8 बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के अब तक कुल 11,439 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना वायरस के कारण 38 मौतें हुई हैं, वहीं इस दौरान 1076 नए मामले सामने आए हैं।