Home / अन्य राज्य / बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तरकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दो-दो लाख रुपए की चक दे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तरकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दो-दो लाख रुपए की चक दे

पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतने वाली बिहार की सुश्री माही श्वेत राज जी को 2 लाख रू० का चेक तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कर्नाटक राज्य के मंगलुरू में आयोजित चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रौशन किया है। उनके प्रशिक्षक श्री प्रतीम मजूमदार जी को भी 2 लाख रू० का चेक तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति नियमावली 2023’ के तहत सुश्री माही श्वेत राज जी की बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति की जा रही है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *