Home / उत्तर प्रदेश / अखिलेश यादव से मिला राजकीय मेडिकल कॉलेजों के अधीन चिकित्सालयों में आउटसोर्सिंग के तहत नियुक्त नर्स और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमण्डल

अखिलेश यादव से मिला राजकीय मेडिकल कॉलेजों के अधीन चिकित्सालयों में आउटसोर्सिंग के तहत नियुक्त नर्स और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमण्डल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज राजकीय मेडिकल कॉलेजों के अधीन चिकित्सालयों में आउटसोर्सिंग के तहत नियुक्त नर्स और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मिलकर सेवा सम्बंधी अनियमितताओं तथा एजेंसियों और अस्पताल प्रशासन द्वारा किए जा रहे शोषण की शिकायत की।
श्री यादव ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें चार से पांच माह की सैलरी रोक कर एक या दो माह का वेतन भुगतान किया जाता है। उन्हें वेतन में बढ़ोŸारी भी नहीं मिलती है। कोविड काल में जारी गाइडलाइन के अनुसार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिली। उन्हें उक्त अवधि के अनुभव प्रमाण पत्र देने में भी सौतेला व्यवहार अपनाया गया।
प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री डॉ0 राम प्रकाश सिंह अंकित सेन यादव, हाशमी, कविता शुक्ला, रमन बत्रा, सुशीला, विकास सिंह, अनिल यादव पी.डेनियल, अंजली श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *