Home / तुर्की व ग्रीस में आने वाले भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 और घायल की संख्या 419 तक पहुंच गई है।

तुर्की व ग्रीस में आने वाले भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 और घायल की संख्या 419 तक पहुंच गई है।

तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने इस बात की तसदीक़ की है कि शुक्रवार को इज़मीर शहर में आए भूकंप में कम से कम 12 लोगों की मौत जबकि 419 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। इज़मिर में राहत टीमें बचाव के काम में जुटी हुई हैं। तुर्की के आपात केंद्र ने बताया है कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 थे जबकि अमरीका के भूगर्भ केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.0 मैग्निट्यूड बताई है। यूनान के सामोस द्वीप में भी 2 लोगों के मारे जाने की ख़बर है।

 

तुर्की के तट और यूनान के सामोस प्रायद्वीप के बीच आए इस भूकंप के चलते पश्चिमी तुर्की के इज़मिर प्रांत में कई इमारतें गिर गईं। इज़मिर में मलबे के अंदर बहुत से लोग दबे हुए हैं जबकि अब तक 70 से ज़्यादा लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। इज़मीर शहर के अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के बाद छोटी सुनामी की भी आशंका है जबकि सोशल मीडिया पर लोगों ने कई वीडियो जारी करके शहर में भूकंप के बाद सुनामी की लहरें आने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *