Home / उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी ने सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के फीस माफी आन्दोलन को दिया समर्थन

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी ने सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के फीस माफी आन्दोलन को दिया समर्थन

लखनऊ, 18 अगस्त।

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने सेन्ट्रल बार एसोसिएशन द्वारा फीस माफी को लेकर चलाये जा रहे आन्दोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा है कि कंाग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक कन्धे से कन्धा मिलकर इस लड़ाई को लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी विधानसभा सत्र में यह सवाल प्रमुखता के साथ उठाया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री श्री संजीव पाण्डेय, एडवोकेट को लिखे समर्थन पत्र में कहा है कि विगत 6 माह से वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते आम जन अत्यन्त परेशान हैं। उनकी रोजी-रोटी खतरे में है। स्थिति इतनी खराब है कि आम लोग अपने बच्चों की फीस तक नहीं जमा कर पा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने फीस माफी के लिए चलाये जा रहे आन्दोलन की सराहना की है। उन्होने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में संचालित यू0पी0 बोर्ड, सी0बी0एस0ई0 बोर्ड एवं अन्य बोर्डों के छात्रों की विगत 6 माह की फीस माफ करने, इन शिक्षण संस्थानों में कार्यरत मान्यता/गैर मान्यता प्राप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सरकार से कम से कम 8 हजार रूपये प्रतिमाह सहायता प्रदान किये जाने एवं नये साल की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव न किये जाने को लेकर चलाये जा रहे इस संघर्ष में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *