Home / दलितों पर हो रहे हमलो पर मायावती ने सरकार के ख़िलाफ जताई नाराज़गी

दलितों पर हो रहे हमलो पर मायावती ने सरकार के ख़िलाफ जताई नाराज़गी

लखनऊ  बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के ख़िलाफ नाराज़गी जताई।

वही मायावती ने उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे जानलेवा हमले को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।_
बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर देश तथा प्रदेश को लोगों को शुभकामना देने के साथ ही उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के ख़िलाफ नाराज़गी जताई।

मायावती सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और शनिवार को भी उन्होंने तीन ट्वीट किया है।_
मायावती ने प्रदेश के लखीमपुर खीरी के पकरिया गांव में दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या को अति-दु:खद व शर्मनाक बताया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी घटनाओं से सपा व वर्तमान भाजपा सरकार में फिर क्या अन्तर रहा।

सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई करे।_
मायावती ने कहा कि आजमगढ़ के बांसगांव में दलित प्रधान सत्यमेव जयते पप्पू की स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या में नृशंस हत्या व एक अन्य की कुचलकर मौत की खबर अति-दु:खद। यूपी में दलितों पर इस प्रकार की हो रही जुल्म-ज्यादती व हत्या आदि से पूर्व की समाजवादी पार्टी तथा भाजपा की सरकार कानून-व्यवस्था के मामले में एक जैसी होती जा रही है।_
इससे पहले उन्होंने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर समस्त प्रदेश तथा देशवासियों को हाॢदक बधाई व शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता अमूल्य है। इसकी सार्थकता सभी के लिए बनी रहे इसके लिए संवैधानिक मूल्यों को बनाये रखने का लोकतांत्रिक प्रयास जारी रखना है। कोरोनाकाल में इस दिवस को इसके पूरे पवित्र संकल्प के साथ मनाये तो बेहतर होगा।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *