Home / तंजीमुल मकातिब के सामने बन रहे कूड़ा घर को फौरन हटाए सरकार।

तंजीमुल मकातिब के सामने बन रहे कूड़ा घर को फौरन हटाए सरकार।

विद्यां ददाति विनयं विनयाद् याति पात्रताम् ।
पात्रत्वात् धनमाप्नोति धनात् धर्मं ततः सुखम् ॥
विद्या विनय देती है; विनय से पात्रता, पात्रता से धन, धन से धर्म, और धर्म से सुख प्राप्त होता है ।

विद्या या इल्म का इतना ज्यादा महत्त्व बताया गया है हर धर्म में विद्या यानि इल्म को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है लेकिन शायद यह सरकार शिक्षा को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती उसका एक तरफ जीता जागता सबूत यह है के अनलॉक होने के बाद भी प्राइवेट कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जिससे इन कोचिंग संचालकों और यहां पर पढ़ाने वाले शिक्षकों के सामने जीने और मरने का सवाल पैदा हो गया।

अब एक और करतूत सामने आई गोला गंज स्थित तंजीमुल मकातिब जहां पर छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं ठीक उसके सामने कूड़ा घर निर्माण किया जा रहा है जबकि यह बात सरकार को भी पता है और कूड़ा घर बनाने वालों को भी पता है कि शिक्षा के मंदिर के सामने कूड़ा घर हरगिज़ नहीं बनाया जाना चाहिए। वहीं पास में ही एक मस्जिद भी है कूड़ा घर बन जाने से जहां एक तरफ तंजीमुल मकातिब के छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वहीं दूसरी तरफ मस्जिद में आने वाले नमाजियों को भी दिक्कतें होंगी इससे आसपास के क्षेत्र में जो बदबू फैली ऐसे लोगों की सेहत पर भी खराब असर पड़ेगा
इसके अलावा हुसैनाबाद स्थित युनिटी कॉलेज के पास भी कूड़ा घर का उदाहरण देखा जा सकता है जहां हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं और वहीं पर यूनिटी कॉलेज की बाउंड्री के पास ही कूड़ा घर का निर्माण कर के वहां पर कूड़ा डाला जाता है जिससे कि इस पूरे क्षेत्र में बदबू फैली रहती जिससे छात्र छात्राओं के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
मेरी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और जिलाधिकारी महोदय से यह निवेदन है कि वह इस विषय में संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और तुरंत यूनिटी कॉलेज और तंजीमुल मकातिब के पास से कूड़ा घर हटवाने के लिए आदेश देने की कृपा करें।

सैय्यद एम अली तक़वी
syedtaqvi12@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *