Home / दिल्ली के एजुकेशन डायरेक्टर का अंडमान हुआ है ट्रांसफर सिसोदिया बोले- ट्रांसफर पर राज्य सरकार से नहीं ली सलाह

दिल्ली के एजुकेशन डायरेक्टर का अंडमान हुआ है ट्रांसफर सिसोदिया बोले- ट्रांसफर पर राज्य सरकार से नहीं ली सलाह

दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर एक बार फिर से केजरीवाल और मोदी सरकार में टकराव देखने मिल सकता है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एजुकेशन डायरेक्टर के अंडमान ट्रांसफर किए जाने पर सवाल उठाए हैं.

सिसोदिया के मुताबिक, सरकारी स्कूलों के 98 फीसदी नतीजे आने के एक हफ्ते के अंदर ही एजुकेशन डायरेक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया. मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को एक ट्वीट कर लिखा ‘सरकारी स्कूलों के 98% नतीजे आने के एक हफ्ते के अंदर दिल्ली के एजुकेशन डायरेक्टर को केंद्र सरकार ने अंडमान ट्रांसफर कर दिया! गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के साथ सलाह तक नहीं की.’Teetu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *