Home / प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुली मुजीबुल्लाह को पत्र लिखकर मानवता की इस सेवा के लिए प्रसंशा की।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुली मुजीबुल्लाह को पत्र लिखकर मानवता की इस सेवा के लिए प्रसंशा की।

लखनऊ 30 मई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उ0प्र0 प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने कोरोना महामारी के कारण हुए लाॅकडाउन में चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 पर रेल यात्रियों की निःशुल्क सेवा कर रहे कुली श्री मुजीबुल्लाह को पत्र लिखकर मानवता की इस सेवा के लिए प्रसंशा की।
श्रीमती गांधी ने पत्र में लिखा है कि इस महामारी के खत्म होने के बाद जब भी इस दौर को याद किया जाएगा, आपके योगदान को देश कृतज्ञता से याद करेगा। हम ऐसे ही व्यक्तिगत और सामूहिक योगदानों से कोरोना को हराने में कामयाब होंगे।
श्रीमती प्रियंका गांधी जी के इस पत्र को लेकर प्रदेश महासचिव श्री विश्वविजय सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री शहनवाज आलम, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री जयकरन वर्मा चारबाग गये और कुली श्री मुजीबुल्लाह को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *