Home / 10 मई को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार पर होगी समीक्षा

10 मई को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार पर होगी समीक्षा

Spread the love

हाल में बीते विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी है। पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में देश की सबसे पुरानी पार्टी का खाता तक नहीं खुला। इसके अलावा असम में भी निराशा ही हाथ लगी है। कांग्रेस पार्टी ने कार्यसमिति की बैठक 10 मई को बुलाई है। इस बैठक में हार की समीक्षा की जाएगी और कारणों का पता लगाया जाएगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी को असम और केरल की सत्ता में वापसी की उम्मीद थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इसके लिए आक्रमक तरीके से प्रचार भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सीटों में कमी हुई है। कांग्रेस को पुडुचेरी में भी सत्ता से हाथ धोना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *