Home / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में खींचा विकास का खाका।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में खींचा विकास का खाका।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू में सुबह 11.35 बजे मंच से जनता को संबोधित करना शुरू किया तो 12:05 मिनट तक लगातार जनता को संबोधित करते रहे। पीएम के लगभग आधे घंटे के संबोधन के दौरान कुछ महत्‍वपूर्ण बिंदुओं में समझिए यूपी के विकास पर आधारित उनकी कुछ प्रमुख बातें-
पीएम नें हर हर महादवे के साथ संबोधन का समापन किया तो शुरुआत में काशिका और भोजपुरी में लोगों संग संवाद कर अपने काशी संग सात साल के संबंधों को ताजा किया।
पीएम ने बीमारियों से जूझने के दौरान सौ साल में पूरी दुनिया में आई सबसे बड़ी आफत है। इसलिए कोरोना से निपटने में यूपी के प्रयास उल्‍लेखनीय है। काशी के साथियों और शासन प्रशासन संग कोरोना योद्धाओं की टीम का आभारी हूं। कभी आधी रात को फोन किया तो लोग मोर्चे पर तैनात मिले। आपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसी का नतीजा है कि यूपी में हालत संंभलने लगा है। यूपी में सबसे अधिक टेस्टिंग हो रही है। यूपी पूरे देश में सबसे अधिक वैक्‍सीनेशन का राज्‍य है। सबको मुफ्त वैक्‍सीन मिल रही है। गरीब किसान नौजवान को फ्री वैक्‍सीन लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *