Home / उत्तर प्रदेश में महिलाएं बिल्कुल असुरक्षित हैं: श्रीमती लीलावती

उत्तर प्रदेश में महिलाएं बिल्कुल असुरक्षित हैं: श्रीमती लीलावती

समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने आज मेरठ में कहा है कि प्रदेश में महिला बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि महिलाओं को हमेशा डर लगा रहता है, घर से निकलते ही वह घर सही सलामत पहुंचेंगे कि नहीं। इस सरकार में हद से ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हुआ है। यह सरकार महिला विरोधी हैं। सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने ही महिलाओं को हक और सम्मान देने का काम किया।
श्री कुशवाहा ने कहा कि महंगाई आज चरम पर है महिलाएं घर चलाती हैं सबसे ज्यादा प्रभावित इस महंगाई के कारण अगर कुछ हुआ है तो महिलाओं का घर का बजट खराब हुआ है। आज गैस सिलेंडर के दाम चरम सीमा पर है। खाद्य सामग्री के रेट आसमान को छू रहे हैं। किस प्रकार से महिलाएं अपने घर को चलाएं यह बहुत मुश्किल हो रहा है। मिट्टी का तेल, महिला पेंशन दमनकारी सरकार के द्वारा बंद कर दी गई है। मातृशक्ति को आगे आना होगा और अखिलेश यादव की सरकार को बनाना होगा।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा जरीना उस्मानी, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टीपू मनोठिया ने किया। इरशाद जहां शहर विधायक, रफीक अंसारी जिलाध्यक्ष, राजपाल सिंह, सुनीता वर्मा मेयर मेरठ, उमा किरण पूर्व विधायक, राज देवी चौधरी, कमलेश चौधरी, रेशमी चौधरी महानगर अध्यक्ष, मृदुला यादव, अख्तरी बेगम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *