Home / अमेरिका सहित पूरी दुनिया में लोकतंत्र पर खतरा। जो बाइडन

अमेरिका सहित पूरी दुनिया में लोकतंत्र पर खतरा। जो बाइडन

Spread the love

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका सहित पूरी दुनिया में लोकतंत्र पर खतरा है। बाइडन आर्लिग्टन में युद्ध में मारे गए अमेरिकी लोगों की याद में हुए कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। सीएनएन ने उनके इस वक्तव्य को प्रकाशित किया है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए जो युद्ध में मारे गए हैं, उनके त्याग और बलिदान का कर्ज किसी भी रूप में नहीं चुकाया जा सकता है। हम अपने शहीदों को किस तरह से याद रखते हैं, इसी पर निर्भर होगा कि भविष्य में लोकतंत्र सुरक्षित रख पाते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि सहानुभूति लोकतंत्र की ताकत है। हमें एक दूसरे को दुश्मन या पड़ोसी की तरह नहीं देखना चाहिए , बल्कि सहानुभूति के साथ देखना चाहिए। जब हम असहमत होते हैं तो हमें समझना होगा कि दूसरा किस स्थिति से गुजर रहा है। बाइडन ने दुनिया में बढ़ती तानाशाही के बारे में कहा कि उदारीकरण, अवसर और न्याय मिलने की संभावना तानाशाही वाले शासन से ज्यादा लोकतंत्र में होती है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *