लखनऊ 4 सितंबर 2020 नए नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ ,अजय द्विवेदी द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण व सफाई अभियान के तहत आज हरदोई रोड ,बालागंज पर अभियान चलाया गया। जिसमें लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित ठाकुर रोशन सिंह कॉन्प्लेक्स में संबंधित दुकानदारों की खड़ी कारो को जॉन 6 नगर निगम कर्मचारियों द्वारा चालान एवं कार जब्त करने की कार्रवाई की गई,.जिसका संबंधित दुकानदारों ने जोन 6 अधीक्षक से मिलकर कहा कि उपरोक्त कारें जिस पर आपकी कार्रवाई की जा रही है वह हम दुकानदारों की हैं, पर अधिकारियों ने दुकानदारों की एक न सुनी व कार का चालान व जब्त करने की कार्रवाई की। इस संबंध में बालाजी व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि हम दुकानदार नोटबंदी, जीएसटी ,कोविड-19 की वजह से पूर्ण रूप से टूट चुके हैं आज अतिक्रमण व अवैध कब्जों के नाम पर हमारी ही पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का चालान एवं सीज करना गैर कानूनी है। उन्होंने समाचार पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री से आग्रह किया है कि ठाकुर रोशन सिंह दुकानदारों की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां बगैर किसी शर्त लौटाई जाएं व संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएं कि अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों को परेशान न किया जाए।