Home / स्वच्छ जल का अधिकार किसी भी नागरिक का मौलिक अधिकार है। मगर सरकार नागरिकों की इस ज़रूरत का ध्यान नहीं रखती। : ललन कुमार

स्वच्छ जल का अधिकार किसी भी नागरिक का मौलिक अधिकार है। मगर सरकार नागरिकों की इस ज़रूरत का ध्यान नहीं रखती। : ललन कुमार

लखनऊ/बख्शी का तालाब, 02  अक्टूबर 2020 | उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार कुछ दिनों पहले लखनऊ की #बख्शीकातालाब (169) विधानसभा के मुसपिपरी गाँव में जनसंपर्क अभियान के तहत दौरे पर थे तब वहाँ के नागरिकों उनसे मिलकर गाँव में पानी की समस्या होने की बात कही।

ललन कुमार ने उनकी बातों को सुनकर कहा कि स्वच्छ जल का अधिकार किसी भी नागरिक का मौलिक अधिकार है। मगर सरकार नागरिकों की इस ज़रूरत का ध्यान नहीं रखती। मैं कोई विधायक, अधिकारी या मंत्री तो नहीं हूँ मगर मैं आश्वासन देता हूँ कि जल्द से जल्द एक हैण्डपम्प लगवाकर आपकी पानी की इस समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

आज मुसपिपरी में हैण्डपम्प लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। हैण्डपम्प के आसपास चबूतरा बनाने का काम प्रारंभ हो चुका है। जल्द ही यह आम जनता के लिए पानी भरने हेतु तैयार हो जाएगा। इस हैण्डपम्प के लगने से गाँव के विभिन्न परिवारों की पानी की समस्याएँ समाप्त हो जाएँगी।

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 151वीं जन्मतिथि पर मुसपिपरी के ग्रामवासियों को यह सौगात मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *