सरकार ने मनरेगा के लिए दिए 40,000 करोड़ रुपये, राहुल गांधी ने जताया PM मोदी का आभार।

Spread the love

20 मई 2020

मनरेगा का वार्षिक बजट अनुमान 61,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। कुल मिलाकर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का बजट बढ़कर अब लगभग 1,95,000 करोड़ रुपये हो गया है।
नई दिल्‍ली. देश में मनरेगा योजना में रोजगार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने रविवार को 40 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि देने का ऐलान किया है। इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। राहुल गांधी ने इस बारे में ट्वीट किया है।
कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री ने यूपीए काल में सृजित MNREGA स्कीम के लिए 40,000 करोड़ के अतिरिक्त बजट देने की मंजूरी दी है। MNREGA की दूरदर्शिता को समझने और उसे बढ़ावा देने के लिए हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button