सरकार की नई योजना: किसान 3 प्रतिशत ब्याज पर ले सकेगें 3 लाख रुपये तक का लोन
18/5/2020
खेती किसानी के लिए कम ब्याज पर लोन की योजना देश को कोरोना संकट से उबारने के लिए जहाँ केंद्र सरकार ने सभी वर्गों के लिए खजाना खोला है वही इसमें किसानों के लिए भी कई अलग-अलग योजनाओं की घोषणा की गई है | जहाँ केंद्र सरकार ने किसानों को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 30,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का फैसल लिया है वहीँ राज्य सरकारें भी किसानों को ऋण उपलब्ध करवाने के लिए आगे आई हैं |सरकार द्वारा पहले ही किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण या किसान क्रेडिट कार्ड पर कम ब्याज दरों पर ऋण देने के लिए योजनायें चलाई जा रही है | कोविड-19 महामारी के इस दौर में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत किसानों को राहत देने के लिए लगातार महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं | उन्होंने किसानों को फसल का बेहतर मूल्य दिलाने, खरीद के लिए सुगम एवं विकेन्द्रीकृत व्यवस्था करने और उपज को रहन रखकर कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को शुक्रवार को मंजूरी दी है। सहकार किसान कल्याण योजना में प्रतिवर्ष 50 करोड़ रूपये का अनुदान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कृषक कल्याण कोष से सहकार किसान कल्याण योजना में प्रतिवर्ष 50 करोड़ रूपये का अनुदान देने का अहम फैसला किया है। इससे किसानों को अब अपनी उपज को रहन रखकर मात्र 3 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिल सकेगा, जबकि 7 प्रतिशत ब्याज राज्य सरकार द्वारा कृषक कल्याण कोष से वहन किया जाएगा। पहले राज्य सरकार द्वारा केवल 2 प्रतिशत ब्याज वहन किया जाता था।


