लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेहाल किसनो, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, निजीकरण, भ्रष्टाचार और नष्ट रोजगार, शिक्षा संस्थाओं की परीक्षा , बलात्कार, डकैती, दलित छात्रों के निशुल्क प्रवेश पर रोक मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा | पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद घंटों धरना दिया |
बड़ी कोशिशों के बाद पुलिस ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को धरने से उठाया | यह कार्यक्रम सोमवार को राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में ज्ञापन मुहिम चलाई | इस दौरान डीएम के माध्यम से 6 सूत्री मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओ ने प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया | कई शहरों में जगह से सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति भी देखने को मिला | जिसके बाद कई जगह सपा कार्यकर्ता धरने पर भी बैठ गए | कई जगह पुलिस ने लाठीचार्ज भी की |