सऊदी अरब में अब सजा के तौर पर कोड़े मारने पर रोक, इसकी जगह जुर्माना या कैद होगी।

0

26/ 4/2020 रियाद। सऊदी अरब में अब कोड़े मारने की सजा पर रोक लगाई गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सजा के तरीके पर टिप्पणी की थी। अब यहां कोड़े मारने की सजा को जेल या जुर्माने में बदला गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब में दुनिया में सबसे ज्यादा मानवाधिकारों का हनन किया जाता है। शुक्रवार को जारी निर्देश को किंग सलमान और उनके बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की ओर से मानवाधिकार सुधारों को विस्तार देने के लिए उठाया गया कदम माना रहा है।

सऊदी अरब, अमेरिका का सहयोगी देश है और यहीं पर इस्लाम की शुरुआत हुई थी। सऊदी में वहाबी सुन्‍नी मुस्लिम नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है। यहां के कानून कायदों पर मौलवियों का कंट्रोल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here