संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी- महामारी के कारण अकाल का खतरा।अब तक 1 लाख 77 हजार मौतें।

0
Spread the love

वॉशिंगटन। कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 25 लाख 56 हजार 725 संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 77 हजार 618 की मौत हो चुकी है, जबकि छह लाख 90 हजार 329 ठीक हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि महामारी की वजह से दुनिया के कई देशों में आकाल पड़ने का खतरा है। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के प्रमुख डेविड बेस्ले ने कहा कि विकासशील देशों के 30 से ज्यादा देशों में व्यापक अकाल को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संकट की वजह से लगभग 26.5 करोड़ लोग भुखमरी की कगार पर होंगे। डब्ल्यूएफपी का कहना है कि संघर्ष, आर्थिक संकट और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित 10 देशों में सबसे ज्यादा खतरा है। उधर, अमेरिकी राज्य मिसौरी ने कोरोना को लेकर चीन पर सिविल केस दर्ज किया है। राष्ट्रपति ट्रम्प भी इसके लिए लगातार चीन पर हमला कर रहे हैं।
फूड क्राइसिस की चौथी वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट में यमन, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, अफगानिस्तान, वेनेजुएला, इथियोपिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, नाइजीरिया और हैती को शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दक्षिण सूडान में 61% आबादी खाद्य संकट से प्रभावित थी। महामारी से पहले से पूर्वी अफ्रीका और दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में पहले से ही सूखे के कारण गंभीर खाद्य संकट था। एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए बेस्ले ने कहा कि दुनिया को बुद्धिमानी से और तेजी से काम करना होगा। सच्चाई यह है कि हमारे पास ज्यादा वक्त नहीं है, कुछ महीनों में ही हमारे सामने अकाल जैसी समस्या होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here