लॉकडाउन 4.0 के दौरान यूपी में नहीं मिलेगी ज्यादा छूट।

Spread the love

18 मई 2020 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 4 में बहुत ज्यादा छूट मिलने की संभावना नहीं हैं। सरकार के जुड़े अधिकारी बताते हैं पूरा प्रारूप तैयार है लेकिन केंद्र के निर्णय का इंतज़ार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हॉटस्पॉट एरिया को प्रतिबंधित के साथ ही ऑरेंज जोन में कुछ छूट मिलेगी। वहीं ग्रीन ज़ोन एरिया में आवागमन नॉर्मल किया जा सकता है। लेकिन फालतू घूमना, भीड़ एकत्रित करना मना होगा। फिलहाल उत्तर में लखनऊ और ग़ाज़ियाबाद में मेट्रो सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

अपर मुख्य सचिव गृह अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 501 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में 7.54 लाख मकान और उसमें रहने वाले 42.62 लाख लोगों को चिह्नित किया गया है। इन क्षेत्रों में कुल 1815 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। लॉक डाउन की अवधि में पुलिस विभाग ने धारा 188 के तहत अब तक 47189 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। इसी तरह प्रदेश में अब तक 39.70 लाख वाहनों की सघन चेकिंग में 41161 वाहन सीज किए गए हैं। चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 18.51 करोड़ रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने संकेत दिया है कि प्रदेश में लॉकडाउन 4.0 में बहुत ज्यादा छूट की गुंजाइश नहीं है। सरकार चिंता में अन्य राज्यों से बहुत सारे लोग बाहर से आए हैं। यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण समय है। हम नहीं चाहते कि कम्युनिटी स्प्रेडिंग हो। सीएम योगी कहना है कि, केंद्र सरकार को कुछ सुझाव भेजे हैं। उसके बाद हम कदम उठाएंगे। प्रदेश की जनता के लिए जो भी उचित होगा, उसे हम ज़रूर करेंगे। उन्होंने भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को न खोलने का संकेत दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button