लॉकडाउन के बीच कल से दूरदर्शन पर फिर से होगा रामायण का प्रसारण।

Spread the love

लखनऊ 27 मार्च 2020 कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से देशभर में बीते बुधवार से लॉकडाउन लागू है। ऐसे में उन लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत है, जिन्हें जरूरी सेवाओं के अंतर्गत कुछ काम हो। अब लॉकडाउन के बीच सरकार ने एक अहम फैसला लिया गया है। कल (28 मार्च) से रामायण का एक बार फिर से प्रसारण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके कहा, ‘ जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button