लखनऊ 13 मार्च 2020 प्रदेश में कोरोना वायरस के मद्देनजर ऐहितियातन स्कूल कालेजों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक बुला कर कोरोना की प्रदेशस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद ही स्कूल कालेजों के साथ-साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल कालेजों को भी बंद करने का निर्णय 22 मार्च तक के लिए लिया गया।