Home / लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार ।

लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार ।

Spread the love

22 मई 2020

राजधानी लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया है। मुठभेड़ में बदमाश घायल भी हुआ है ,जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह चारबाग स्टेशन के पास मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश शीबू को गिरफ्तार किया है। चौक के अहियागंज स्थित कमला पसंद के बड़े कारोबारी के यहां बदमाश शीबू ने लूट की थी।

इस दौरान एक कर्मचारी की मौत हुई थी। शीबू के खिलाफ अंबेडकर नगर का बैंक लूटने और हुसैनगंज में हत्या का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *