लखनऊ में कोरोना संक्रमण के 12 हॉटस्पॉट पूरी तरह कर दिए जाएंगे सील

0
Spread the love

लखनऊ 8 अप्रैल 2020 योगी सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों के उन इलाकों को पूरी तरह सील करने का निर्णय लिया है जो कोरोना वायरस संक्रमण के हॉटस्पॉट बन गए हैं। मतलब इन इलाकों में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है। लखनऊ में ऐसे 12 इलाकों को चिह्नित किया गया है। जो कि बुधवार रात 12 बजे से पूरी तरह सील कर दिए जाएंगे।

लखनऊ के 12 हॉटस्पॉट इलाके ये हैं: डॉक्टर नाज़िया के घर के आसपास का इलाका विजयखंड। कैफ़ अली आब्दी के घर के आसपास का इलाका इंदिरानगर। डॉक्टर तौसीफ हैदर के घर के आसपास का इलाका अलीना एंक्लेव खुर्रमनगर। यश ठाकुर के घर के आसपास का इलाका विशालखण्ड आंशिक रूप से सील होगा।
इसके अलावा, मस्जिद अलीजान, सदर। मोहम्मदी मस्जिद अस्तबल, चारबाग। फूलबाग मस्जिद, कैसरबाग। मोहम्मदिया मस्जिद, मुजम्मिल नगर सहादतगंज। लाल मस्जिद ,आलमनगर तालकटोरा। नजरबाग मस्जिद ,कैसरबाग। खजूर वाली मस्जिद, त्रिवेणी नगर। अली हयात मस्जिद फैजुल्लागंज मड़ियाव। रजौली मस्जिद , गुडंबा। इन इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here