योगी सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

Spread the love

21 मई 2020

कोरोनावायरस (Coronavirus) खतरे की वजह से बने हालात के चलते लगातार पलायन कर रहे मजदूरों के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर “सारी हदें पार करने” का आरोप लगाया. गांधी ने ट्वीट में लिखा, “उप्र सरकार ने हद कर दी है। जब राजनीतिक परहेजों को परे करते हुए त्रस्त और असहाय प्रवासी भाई बहनों को मदद करने का मौका मिला तो दुनिया भर की बाधाएं सामने रख दिए।” वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेताओं पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की ओर से बसों की जो लिस्ट भेजी गई है, उनमें कई सारे वाहन दोपहिया, ऑटो और मालवाहक वाहन हैं। सरकार ने कहा कि बसों की सूची में गलत जानकारी देने के लिए वाड्रा के सचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button