यूपी में नो एंट्री होने से नाराज सैकड़ों प्रवासी मजदूरUP बॉर्डर पर दे रहे हैं धरना।

0
Spread the love

11/5/2020 राजस्थान के भरतपुर में झारखंड और बिहार के प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर शनिवार से धरने पर बैठे हुए हैं। शनिवार रात में भी वो धरने पर बैठे रहे। धरना अब भी जारी है। मजदूरों को राजस्थान से उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसने से यूपी के अधिकारियों ने रोक दिया है।
इसके बाद सैकड़ों की तादाद में झारखंड और बिहार के प्रवासी मजदूरों ने वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान बॉर्डर के बीच में ही हाईवे पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। मजदूरों ने किसी भी आवागमन और वाहनों के संचालन को बंद कर दिया है।
मजदूरों का कहना है कि राजस्थान से निकलकर वह उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार और झारखंड जाना चाह रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें वहीं रोक दिया और अपनी सीमा में अंदर घुसने की अनुमति नहीं दे रही है। जबकि उत्तर प्रदेश के मजदूरों को जाने दिया गया। लेकिन बिहार और झारखंड के मजदूरों को उत्तर प्रदेश सरकार अपनी सीमा में नहीं घुसने दे रही है. इससे सभी मजदूर बेबस और लाचार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here