.लखनऊ 18/4/2020 इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना डॉ यासूब अब्बास ने आज सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की। इस वार्ता में मौलाना यासूब अब्बास ने हुसैनाबाद ट्रस्ट में काम करने वाले लोगों को सहायता प्रदान करने की गुजारिश की। मौलाना डॉ यासूब अब्बास की गुजारिश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि इस पर काम चल रहा है इसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय मामला होने के कारण काग़ज़ी कारवाई की जा रही है और बहुत जल्द इसे क्रियान्वित किया जाएगा।