आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने लखनऊ में शिया इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात कर आगामी 8 दिसंबर को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में होने वाले वार्षिक अधिवेशन में शिरकत की गुजारिश की। आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड भारत में रहने वाले 7 करोड़ शियों का प्रतिनिधित्व करता है। बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास काफ़ी सक्रिय रहते हैं और शियों की समस्याओं को हल करने के लिए पूरे भारत का भ्रमण करते रहते हैं।