मुसलमान एक जुट होकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करें-मौलाना यासूब अब्बास

0
Spread the love

आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना डॉ यासूब अब्बास ने देवबंद में कहा कि मुसलमानों को एक प्लेटफार्म पर आकर शांति पूर्ण ढंग से सी ए ए और एन आर सी का विरोध करना चाहिए।
मौलाना ने कहा कि हिंसा से कोई जंग नहीं जीती जाती। हमें शांति पूर्वक विरोध करना चाहिए। जो लोग खासकर मुस्लिम नेता इसका सपोर्ट कर रहे हैं उन्हें यह समझाना चाहिए कि यह देश को तोड़ने वाला कानून है
उन्होंने तेलंगाना के सांसद द्वारा ओवैसी की दाढ़ी पर दिये गये बयान को ग़लत बताया और कहा कि दाढ़ी हर धर्म के लोग रखते हैं। यह आजादी पर हमला है। सरकार को चाहिए कि ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करे और सदस्यता समाप्त कर दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here