महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाया 31 मई तक लॉकडाउन

Spread the love

18 मई 2020

नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 1,606 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 30,706 हुई। 67 रोगियों की मौत के साथ ही मृतक संख्या 1,135 पर पहुंच गई है.अगर मुंबई की बात करें तो अकेले इस महानगर में 18555 कोरोना संक्रमित हो गए हैं जबकि यहां मरने वालों की संख्या 696 हो गई है।
मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 1198 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में यहां इस वायरस के संक्रमण से किसी की जान नहीं गई है और मरने वालों का आंकड़ा 53 पर स्थ‍िर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button