सलीम गौस,, हिन्दी फिल्मों के एक भारतीय फिल्म, टेलीविजन और थिएटर अभिनेता थे जो अपने खलनायक किरदारो के लिए जाने जाते है| उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में अभिनय किया है।
टीवी पर ये जो है जिंदगी (1984) दूरदर्शन पर सबसे शुरुआती कॉमेडी धारावाहिकों में से एक सुबाह (1987) एक्स-जोन (1998) हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी धारावाहिक संविधान (2014) में अपनी भूमिकाओं के साथ सलीम गौस ने घर-घर में पहचान बनाई थी।
चेन्नई में जन्मे और वहीं शिक्षित हुए, गौस ने बाद में एफटीआईआई, पुणे से स्नातक किया, और फिर सिनेमाघरों में उतर गए। वह एक मार्शल आर्ट विशेषज्ञ भी थे।”” भारत एक खोज, (bharat ek khoj),वागले की दुनिया, ये जो है जिंदगी, और सुबह में”” अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले, सलीम गौस ने बॉलीवुड और दक्षिण भारत में समान लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने साल 1978 में फिल्म स्वर्ग नर्क के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद कुछ सबसे बड़े सितारों और बैनरों के साथ भी कई फिल्मों में नजर आए।
डीडी पर आने वाला ‘सीरियल भारत एक खोज’ इनमें सबसे अहम था। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी।
सलीम गौस को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता था, उन्होंने चक्र (1981), सारांश और मोहन जोशी हाजिर हो जैसी कई पुरस्कार विजेता फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा वो दोनों (1984), और त्रिकाल (1985) में भी नजर आए। साथ ही कोयला में शाह रुख खान के साथ देखा गया, इसके अलावा मुजरिम, शपथ, कमल हासन की वेट्री विज़ा, मोहनलाल की थजवरम और वेल डन अब्बा जैसी फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। उन्हें आखिरी बार तमिल फिल्म का ( 2022 ) में देखा गया था।
28 अप्रैल 2022 को 70 साल की उम्र में घोस इस दुनिया को अलविदा कह गए।
पहली पुण्यतिथिहै