The Revolution News

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन पर पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने जताया शोक

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2020 बॉलीवुड के जाने माने एक्टर ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया। कैंसर से लड़ रहे ऋषि कपूर को लेकर कल रात खबर आई थी कि सांस लेने में परेशानी के कारण उनको एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले अभिनेता इरफान खान और अब ऋषि की मौत की खबर आने से देश सन्न रह गया है। लोग इस खबर पर तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे है।

इस कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुआयामी, प्रिय और जीवंत … ऐसे थे ऋषि कपूर जी। वह टैलेंट के पावरहाउस थे। मैं हमेशा उनसे अपनी बातचीत को याद करूंगा, खासकर हमेशा सोशल मीडिया पर। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में उत्साही थे। उनके निधन से दुख हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के मेरी प्रति संवेदना। ओम शांति।’

Exit mobile version