बाराबंकी जिले के होनहारों ने कमाल कर दिया। इस बार जिले के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश के टॉप 10 विद्यार्थियों में जगह बनाई है।*

    0
    136

    बाराबंकी 27 जून।भाषा।* जिले के *अभिमन्यु वर्मा* ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 95.83 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अभिमन्यु, *श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़वाबाग, बाराबंकी* के छात्र हैं।
    इसी जिले के *योगेश प्रताप सिंह* ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह जिले के *सद्भावना इंटर कॉलेज* के छात्र हैं।

    इसी तरह *नितीश कुमार* ने 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया। वह *श्री सांई इंटर कॉलेज, जैदपुर बाराबंकी* के छात्र हैं।

    जिले के *अर्पित वर्मा* ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। वह *प्रतिभा इंटर कॉलेज, देवा बाराबंकी* के छात्र हैं।

    बाराबंकी के ही *आकाश रावत* ने 94.17 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान अर्जित किया। वह *पॉयनियर मांटेसरी हाईस्कूल एस पी नगर बाराबंकी* के छात्र हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here