Home / ब्यूरोक्रेसी न्यूज़ / फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल को चेक बाउंसिंग पर नोटिस

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल को चेक बाउंसिंग पर नोटिस

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर कानूनी झंझट में फंस गई हैं। मुरादाबाद की अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 9 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। मामला वर्ष 2017 के एक शादी समारोह से जुड़ा है, जहां अमीषा पटेल को चार गानों पर डांस करने के लिए 11 लाख रुपए एडवांस में दिए गए थे। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद अमीषा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं और आयोजक से संपर्क भी नहीं किया,

अमीषा पटेल ने समझौते के तहत 8 लाख रुपए वापस कर दिए थे, लेकिन 2 लाख रुपए का चेक बाउंस हो गया, जिसके बाद आयोजक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब अमीषा पटेल को 9 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश होना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *