लखनऊ दिनांक 16 फरवरी 2020 प्रोफेट मोहम्मद की प्यारी बेटी फ़ातमा ज़हरा के जन्मदिन के अवसर पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने अपने निवास स्थान अवध पॉइंट नक्खास लखनऊ पर एक , नज़र का आयोजन किया इस मौक़े पर सुन्नी समुदाय के रेहान अंसारी, डॉक्टर मदनी, मसूद रामज़ी, सैय्यद जुनैद अशरफ आदि भी उपस्थित थे इस मौके पर प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने सभा को संबोधित करते हुए फ़ातमा ज़हरा के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि जिस तरह से फ़ातमा ज़हरा अपने हक़ के लिए पहले ख़लीफा के दरबार में गई थी उसी तरह से आज हमारे घरों की महिलाएं भी हिंदुस्तान की केंद्र सरकार से सीएए, एनआरसी,एनपीआर को समाप्त करने के लिए काफी समय से धरने पर बैठी हैं । इंशाल्लाह अल्लाह, अल्लाह पंजतन पाक के सदक़ेे में इन महिलाओं को जीत देगा ।