प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची आजमगढ़,कहां कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ है।

0

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध करने के दौरान खदेड़ी गई महिलाओं से आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं से बातचीत कर जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी निरंतर तानाशाही क़े ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करती रहेगी। कॉंग्रेस पार्टी पीड़ितों क़े साथ खड़ी हैं।
आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे में सीएए व एनआरसी के विरोध में पांच फरवरी को महिलाओं ने शाहीन बाग की तर्ज पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। पुलिस ने धरना खत्म कराने के लिए महिलाओं को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस व पथराव की घटना भी हुई थी। लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हुई थीं। जबकि 19 लोगों को देशद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here