प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इरफ़ान ख़ान के निधन पर जताया शोक।

0
Spread the love

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2020 बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) का बुधवार को निधन हो गया है। बॉलिवुड समेत क्रिकेट और राजनीतिक जगत की हस्तियां उनके निधन पर संवेदनताएं जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- इरफान खान का जाना सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए बड़ी क्षति है. उन्हें विभिन्न विधाओं में अपने बहुमुखी प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। मेरे संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले।
इरफान खान 53 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। परिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी। इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। बीते दिनों उन्हें खराब स्वास्थ्य को लेकर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। इरफान खान की इस खबर के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक के लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here