नव भारतीय किसान संगठन ने बढे़ पेट्रोल पदार्थों तथा बिजली बिल व स्कूल फीस के विरुद्ध किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    0
    83

    नव भारतीय किसान संगठन के जनसंपर्क कार्यालय स्थान-छठा मील बख्शी तालाब जिला लखनऊ में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष लखनऊ जिलाध्यक्ष अयोध्या के साथ-साथ नव भारतीय किसान संगठन बाराबंकी के जिलाध्यक्ष-शुऐब राईन भी पदाधिकारियों के साथ उपस्थित हुए। बैठक में मौजूद सदस्यों व पदाधिकारियो की सहमति से सुभाष सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पूर्वी के पद पर मनोनीत किया गया साथ ही लखनऊ जिले में भी संगठन का विस्तार किया गया बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता गृहण की और संगठन को मजबूत करने की शपथ ली। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह ने संगठन के सभी जिलाध्यक्षो से आह्वान किया कि वह आगामी 20-जुलाई को अपनी कार्यकारिणी के साथ तहसीलों पर लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीज़ल के दामों पर केन्द्र सरकार के खिलाफ तथा बिजली स्कूल फीस को लेकर दमदार आंदोलन व प्रदर्शन कर उसे घेरने का कार्य करेंगे। जिससे सरकार किसान व आम आदमी के हित मे झुकने को मजबूर हो जाये। बैठक में नव भारतीय किसान संगठन बाराबंकी के जिलाध्यक्ष-शुऐब राईन ने विश्वास दिलाया कि बाराबंकी इस आंदोलन व प्रदर्शन को यादगार बनाने में कोई कसर बाकी नही रखेगा।*

    *इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे*

    *राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह-प्रदेश सचिव राज कुमार यादव-मंडल अध्यक्ष लखनऊ प्रवेश शुक्ला-मंडल महासचिव सुधीर सिंह लखनऊ महिला जिलाध्यक्ष सपना चौरसिया युवा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा-बाराबंकी जिलाध्यक्ष शुऐब राईन-जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठी चौधरी-जिला महासचिव विमल सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे*

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here