Home / नरसिंहानंद सरस्वती को फौरन गिरफ्तार किया जाए । मौलाना यासूब अब्बास

नरसिंहानंद सरस्वती को फौरन गिरफ्तार किया जाए । मौलाना यासूब अब्बास

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने आज एक बयान जारी करके नरसिंहानंद सरस्वती के उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें उसने रसूले खुदा की शान में गुस्ताखी की है और गलत बयान दिया है।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि बहुत हो गया जिसका दिल चाहता है तौहीने कुरान कर देता है जिसका दिल चाहता है रसूल अल्लाह पर उंगली उठा देता है अभी इसे हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने तमाम मुसलमानों से अपील की है कि वह जहां जहां भी हैं वहां नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराएं।
मौलाना यासूब अब्बास ने राज्य एवं केंद्र सरकार से भी मांग की है कि उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करके गिरफ्तार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *