Home / तीन मई के बाद भी रेल एवं हवाई सेवा शुरू होना मुश्किल।

तीन मई के बाद भी रेल एवं हवाई सेवा शुरू होना मुश्किल।

 

नई दिल्ली: कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट को देखते हुए रेल और हवाई यात्रा सेवाओं को 3 मई के बाद भी चालू नहीं करने का विचार किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कोरोना के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। सूत्रों ने कहा कि रेल और हवाई सेवाएं 3 मई के बाद भी शुरू नहीं होंगी। मंत्रियों के समूह (GOM) की बैठक में कहा गया कि इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय की राय पर ही अंतिम निर्णय होगा। सूत्रों ने कहा कि दरअसल, जीओएम फिलहाल यात्री गाड़ियां शुरू करने के पक्ष में नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि रेल गाड़ियों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन संभव नहीं। सूत्रों ने बताया कि सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया तथा अन्य निजी एयरलाइंस को 3 मई के बाद बुकिंग न करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *