Home उत्तर प्रदेश जय हिंद यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सेना को समर्थन, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सराहना

जय हिंद यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सेना को समर्थन, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सराहना

0
जय हिंद यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सेना को समर्थन, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सराहना
Spread the love

लखनऊ, 09 मई 2025: भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ ने आतंक की कमर तोड़ दी है। इस अभियान के समर्थन में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ‘जय हिंद यात्रा’ का आयोजन किया, जिसमें सेना के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया गया।
यात्रा का नेतृत्व पूर्व सैनिकों ने किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय, उपनेता राज्यसभा श्री प्रमोद तिवारी, सांसद श्री तनुज पुनिया सहित तमाम कांग्रेसजन और आम जनता शामिल हुई। यह यात्रा सेना के मनोबल को बढ़ाने और निर्दोष भारतीयों की मौत का बदला लेने के लिए चलाए गए सैन्य अभियान की सराहना करने का प्रतीक बनी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि पूरा देश आज सेना के साथ खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में एकजुट है।
प्रकाश नाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here